Uncategorized

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने सब जेल कल्पा स्थित रिकांग पिओ का निरीक्षण किया

रिकांगपिओ  (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने आज किन्नौर जिला के सब जेल कल्पा स्थित रिकांग पिओ का निरीक्षण किया और कैदियों को प्राप्त होने वाले अधिकारों की अद्यतन स्थिति का जायज़ा लिया। न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने उपस्थित अधिकारियों से कैदियों को मिलने वाले भोजन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और कैदियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कैदियों को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यदि किसी कैदी को उपलब्ध करवाए गए वकील से संतुष्टि नहीं होती है तो वह दूसरा वकील अपने केस के लिए ले सकता है और इसके लिए उसे किसी प्रकार की राशि देने की जरूरत नहीं होती है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आयोग संदीप भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं जेल अधीक्षक अमित कल्थाईक व सहायक अधीक्षक जेल लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठकऊना,…

4 hours ago

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

21 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

23 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

24 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

24 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

1 day ago