Uncategorized

जोगिंदरनगर पुलिस ने 12 लाख की ठगी के आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार,

मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),

पुलिस थाना जोगिंदरनगर की एक विशेष टीम ने ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जोगिंदरनगर क्षेत्र के तीन युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की थी। थाना प्रभारी सकीनी कपूर के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने फरवरी 2024 में आरोपी अजय संगल तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के खिलाफ धारा 420, 120B, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

हरियाणा पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई :

जोगिंदरनगर पुलिस को एएसआई सुनील (हरियाणा पुलिस, पानीपत) से सूचना मिली थी कि आरोपी अजय संगल वहां भी एक समान ठगी के मामले में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर एसआई अजय राणा के नेतृत्व में, एएसआई मुकेश धरवाल और कांस्टेबल अनिल ठाकुर की टीम ने हरियाणा के पानीपत में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी :

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी है।

एसपी मंडी ने की पुष्टि :

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

13 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

16 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

20 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago