Categories: Uncategorized

श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह को दिया जाएगा भव्य रूप – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ)

1 और 2 नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित होने वाले समारोह को भव्य रूप दिया जायेगा। उपायुक्त आज यहाँ श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह समारोह 1 व 2 नवम्बर, 2025 को ऐतिहासिक रिज मैदान और पदमदेव परिसर शिमला में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस समारोह के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जा चूका है और उन्होंने इस समारोह को बड़े स्तर पर भव्य रूप से आयोजित के निर्देश दिए हैं। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा और शिमला जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए परिवहन व ठहरने की की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम शिमला को आयोजन स्थल पर साफ़-सफाई और रिज पर ऐतिहासिक इमारतों को रौशनी से जगमग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, उन्होंने मजबूत मंच और उसकी सुंदर सजावट भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समारोह के दौरान सेना, पुलिस और होमगार्ड के बैंड के जवान भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर सभी अधिकारी मिलजुल कर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि समारोह को लेकर यातायात, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी योजना तैयार कर ली है।बैठक में आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago