Categories: Uncategorized

डिफॉल्टर रविंदर नाथ को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा किया गया गिरफतार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता)

दिनांक 17-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा रविंदर नाथ पुत्र श्री भगत राम निवासी गाँव व डाकखाना बीशा तहसील कंडाघाट, जिला सोलन हि०प्र० के विरूद्ध 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफतारी वारन्ट जारी किया गया था जिसके अनुसार रविंदर नाथ द्वारा बघाट बैंक सोलन से व्यापारिक उदेश्य (Business purpose) के लिए ऋण लिया था, परन्तु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 3,49,26,957/- रू० बनती है I उक्त देनदारी को न चुकाने पर रविंदर नाथ के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा है तथा रविंदर नाथ को उक्त कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए दिनांक 24-10-2025 को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी/ डिफॉल्टर रविंदर नाथ पुत्र श्री भगत राम निवासी गाँव व डाकखाना बीशा तहसील कंडाघाट, जिला सोलन हि०प्र० उम्र 71 वर्ष को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा गिरफतार किया गया जिसे सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

9 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

9 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

9 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

14 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

16 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

16 hours ago