Categories: Uncategorized

7.50 करोड़ से बनेगी मलोग-पानसरी-बदियार सड़क, वित्तपोषण हेतू नाबार्ड को भेजा जायेगा – रोहित ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिक्षा मंत्री ने नंदपुर पंचायत भवन और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के नंदपुर पंचायत में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने 33 लाख रूपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन और नंदपुर पंचायत के अंतर्गत ही बदियार में 22 लाख रूपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नंदपुर पंचायत के निवासियों को बधाई दी और यह आशा व्यक्त की, कि इन दोनों भवनो के निर्माण से जन सामान्य को सुविधा होगी और पंचायत के प्रतिनिधियों को कार्य निष्पादन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नंदपुर पंचायत के अंतर्गत मलोग पानसरी बदियार सड़क 7 करोड़ 50 लाख के वित्तपोषण हेतू नाबार्ड को स्वीकृति हेतू भेजा जायेगा और इसका शीघ्र निर्माण शुरू किया जायेगा।रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम में आये लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्त्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई में सार्वगीण और बहु आयामी विकास कार्य हो रहे हैं, जिसके अंतर्गत शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, बागवानी और भवन निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार और विकास हो रहा है। जहाँ एक ओर पहाड़ी क्षेत्र में संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करवाने एवं बागवानी उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के उदेश्य से सर्वाधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, वहीँ दूसरी ओर शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को  बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाई जा रही है।गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को मिले इस दृष्टिकोण से भी वर्तमान सरकार ने हज़ारों की संख्या में शिक्षकों के पदों को भरा है जिससे बच्चों को स्तरीय शिक्षा घर द्वारा पर ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में दो नये केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से एक उनके अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटखाई में खोला जायेगा जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त जुब्बल के डकैढ़ गाँव में 17 करोड़ रूपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बनने जा रहा है जो इस क्षेत्र का एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान होगा।
रोहित ठाकुर ने बताया कि पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता है। इसी के दृष्टिगत पब्बर नदी से एक बड़ी उठाऊ पेयजल योजना निर्माणाधीन है जिसके निर्माण में 38 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग में जुब्बल मण्डल के अंतर्गत 55 करोड़ रूपये से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त और सुदृढ़ करने के का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, स्थानीय प्रधान सुमन ठाकुर, बीडीसी सदस्य समीला जीकटा, बीडीओ जुब्बल करण ठाकुर, एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान एवं अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

9 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

24 hours ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

1 day ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago