Categories: Uncategorized

विक्रमादित्य सिंह 26 से 28 अक्टूबर तक शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 26 से 28 अक्टूबर, 2025 तक शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 26 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काइना की विज्ञान प्रयोगशाला के अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह प्रातः 11.20 बजे पाहल में नाबार्ड के तहत नियोट घैनी देवीधार सड़क तथा पाहल-बैनला-घाट कोटला सड़क की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय उच्च विद्यालय बमोट के परीक्षा हॉल का उद्घाटन करेंगे तत्पश्चात जनसभा को सम्बोधित करेंगे। लोक निर्माण मंत्री 27 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत चायली में चायली खुर्द सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह ‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ में शिरकत करेंगे। विक्रमादित्य सिंह 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जलोग में सेराज की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए पंडोआ खड्ड पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात नाबार्ड के तहत कड़ारघाट से पलाग सेरकेरी रोड तथा चेबरी से सेर्करी संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह नाबार्ड के अंतर्गत डोमेहर से नवी रोड, कांडा से लुनु, डीजीबीआर रोड से ग्रेहना तक तथा शरावग से खाल तक संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन कढ़ारघाट का उद्घाटन करेंगे। लोक निर्माण मंत्री 4 बजे जलोग में महिला सम्मेलन/जनसभा की अध्यक्षता करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

6 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago