Categories: Uncategorized

उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान की ली बैठक

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता)

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने बैठक में जनजातीय जिला किन्नौर में स्कूलों एवं पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनने पर बल दिया तथा नशाखोरी की समस्या पर विस्तृत चर्चा की तथा उपस्थित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाया जा सके।डॉ अमित कुमार शर्मा ने कल्पा में पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को नशा मुक्ति केंद्र चिन्हित किया और नशे से ग्रस्त युवाओं के पुनर्वास पर बल दिया ताकि समाज में उन्हें कलंक ना समझा जाए।जिलाधीश ने कोटपा अधिनियम 2003 को शिक्षण संस्थानों में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए ताकि तंबाकू मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने कल्याण विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

17 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

17 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

17 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

22 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

24 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

24 hours ago