बिलासपुर (मनदीप राणा, संवाददाता),
दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अनूठी पहल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हौंसलों को नई उड़ान दी है। जिला बिलासपुर की महिलाओं ने “Vyas Pure” ब्रांड के तहत विशेष गिफ्ट बॉक्स तैयार किए, जिनमें लोकल हल्दी, इंस्टेंट चटनी, इंस्टेंट खीर और हर्बल टी शामिल थे। उच्च गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग ने इन गिफ्ट बॉक्स को ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया।
पाँच सौ गिफ्ट बॉक्स बाजार में उतारे गए और इनकी बिक्री से तीन लाख रूपए की कमाई हुई, जिसका पूरा लाभ समूह से जुड़ी महिलाओं को मिला। इस पहल में महिलाओं की जोड़ी ने विशेष योगदान दिया, जिनकी मेहनत और समर्पण ने सफलता को संभव बनाया। इस अनुभव ने महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय की बारीकियों, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया।
उपायुक्त बिलासपुर, राहुल कुमार ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने में लोगों का सहयोग और एसएचजी महिलाओं की मेहनत अहम रही। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसी तरह के गिफ्ट बॉक्स और अन्य उत्पाद बाजार में लाए जाएंगे, ताकि “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा को और मजबूती मिल सके।
भविष्य में उत्पादों की रेंज बढ़ाने, पैकेजिंग डिज़ाइन सुधारने और बाजार से मजबूत लिंकेज बनाने के प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को अधिक स्वरोजगार के अवसर मिलें और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो।
यह पहल साबित करती है कि सही दिशा में मेहनत और लगन से हर प्रयास सफलता की ओर ले जाता है और हौंसलों को पंख मिलते हैं।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…