Categories: Uncategorized

आपदा जोखिमों के प्रति लोगों को किया जागरूक*

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड निरमंड व आनी के ग्राम पंचायत चवाई, ग्राम पंचायत दलाश, ग्राम पंचायत निथर, ग्राम पंचायत बागा सराहन के बागी पुल गाँव में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।‘समर्थ 2025’ जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों सहारा कला जत्था के कलाकारों ने गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन निर्माण, आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों, तथा भूकंप, भूस्खलन और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक किया।कलाकारों ने लोगों से आग्रह किया कि भवन निर्माण से पूर्व उचित वास्तुकार से परामर्श लेकर ही भूकंपरोधी निर्माण सामग्री का प्रयोग करें, जिससे आपदाओं के समय नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।कार्यक्रमों के दौरान चवाई पंचायत की प्रधान गीता भूषण, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, निथर पंचायत प्रधान जगदीश व बागा सराहन पंचायत उप-प्रधान सालगी राम सहित अन्य पंचायत सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे I

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

32 minutes ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

2 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

2 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

4 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

4 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

5 hours ago