Categories: Uncategorized

उपमंडल संगडाह तथा पांवटा साहिब में कलाकारों ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारियां।

नाहन 18 अक्तूबर- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के समन्वय से चल रहे विशेष जागरूकता अभियान में आज उपमंडल संगडाह के अंधेरी व चाडना, बढग तथा गताधार,उप मंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी व बनौर आपदा न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। सिरमौर जिला में अब तक 48 स्थानो पर फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि घर बनाने से पूर्व स्थान का सही चयन करें तथा मिट्टी की जांच अवश्य करवा लें ताकि पता चल सके कि जिस जगह मक्कान बनाया जा रहा है वह स्थान भूसख्लन प्रभाव वाला तो नही है।

कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जनकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा मौसम से संबंधित जारी की जाने वाली चेतावनी पर अमल करें तथा भारी बारीश, बर्फबारी व भीषण गर्मी जैसी चेतावनी जारी होने पर यात्रा न करें।

कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी लोकेश शर्मा ने लोगो को आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । इस दौरान उपस्थित लोगों को भवन निर्माण व आपदा प्रबंधन पर आधारित सूचना,शिक्षा व संचार सामग्री (आइ ई सी)  वितरित की।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago