Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में पानी के टैंक में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

पांवटा साहिब में पानी के टैंक में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियो के उपप्रधान गुरमेल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि फॉरेस्ट नर्सरी के जंगल के बीच, बंगाला बस्ती के पास, पानी के टैंक में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव लगभग 35 वर्ष उम्र का प्रतीत होता है और शव पूरी तरह से सड़ चूका है जिसमे से बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शव को आसपास किसी ने भी नहीं पहचाना । प्रारंभिक जांच में शव लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ने स्वयं पानी के टैंक में गिरकर जान दी या किसी ने उसे वहाँ फेंका, यह जांच का विषय है।डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गहन जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago