Categories: Uncategorized

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में आयोजित

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

प्रभावी सूचना तंत्र को विकसित करने के लिए क्षेत्रीय मीडिया के साथ समन्वय पर बल दिया

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में एक दिवसीय वार्ता मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) केंद्र सरकार के सूचना के प्रसार का नोडल संगठन है तथा केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं को धरातल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है तथा मीडिया कर्मियों को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसार तंत्र के बारे में अवगत करवाता है।उन्होंने बताया कि इस मीडिया कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर काम कर रहे मीडिया कर्मियों को पीआईबी की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना तथा क्षेत्रीय मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना ताकि सटीक जानकारी पाठकों तक पहुंचे तथा अफवाहों पर अंकुश लगाया जा सके तथा पहाड़ी राज्य हिमाचल में बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों को वास्तविक स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सके ताकि प्रदेश की आर्थिकी को नुकसान न हो।पीआईबी के मीडिया अधिकारी अहमद खान ने कार्यशाला का संचालन किया तथा उपस्थित मीडिया कर्मियों को पत्र सूचना कार्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने एन.डी.पी.एस एक्ट व आपदा प्रबंधन के दौरान मीडिया रिपोर्टिंग पर विस्तृत चर्चा की तथा जिला प्रशासन व मीडिया के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया।जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी ने कोटपा अधिनियम 2003 तथा जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त अभियान पर जानकारी प्रदान की।उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण रिकांग पिओ में सफाई व्यवस्था तथा कचरा प्रबंधन पर अपने विचार प्रकट किए।उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान ने वन अधिकार अधिनियम 2006 तथा पंचायत स्तर पर वन अधिकार समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय लोगों को इस अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस कार्यशाला में जनजातीय जिला किन्नौर के मीडिया कर्मी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के छात्र छात्राओं सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की तेज कार्रवाई: सुन्नी मर्डर केस के सभी आरोपी गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस…

2 hours ago

कालाअम्ब में भट्टी हादसे में चार मजदूर झुलसे, कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कलाअम्ब में स्थित जय एलॉयज कंपनी में…

2 hours ago

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

3 hours ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

4 hours ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

10 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

21 hours ago