Categories: Uncategorized

शिमला : कार में युवक का श*व मिलने से मचा हड़कंप

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला में कार में युवक का श*व मिलने से मचा हड़कंप, मामला थाना संजौली के शानन क्षेत्र का है जहां खड़ी एक कार से युवक का शव बरामद हुआ| मृक की पहचान ठियोग उपमंडल की मालेड़ी पंचायत के रहने वाले विनोद कंवर पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है | संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौ*त ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है | उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार 8 अक्तूबर की रात स्थानीय लोगों ने शानन के पास एक कार (नंबर HR03H-4003) में एक युवक को अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ**त घोषित कर दिया।

मृक के चाचा सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उनके भाई लाल सिंह से मिली थी। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने विनोद की मौत की पुष्टि कर दी। सुभाष के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि विनोद हमेशा अपने साथ मोबाइल फोन और पर्स रखता था, लेकिन घटना स्थल से उसका मोबाइल, पर्स और दस्तावेज सब गायब मिले। श*व पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसकी नाक के दाईं ओर से खून बह रहा था, जिससे मामला और संदि*ग्ध लग रहा है।

परिजनों का कहना है कि विनोद के साथ कार में कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो बाद में वहां से फरार हो गया। उनका आरोप है कि इसी व्यक्ति की लापरवाही से विनोद की मौत हुई, क्योंकि उसने न तो समय पर सहायता की और न ही किसी को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना संजौली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

12 hours ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

13 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

15 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

16 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

1 day ago

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

3 days ago