Uncategorized

सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम व डीएफओ के साथ बैठक आयोजित

जिला शिमला में वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम और डीएफओ के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट देंगे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इन आदेशों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने WP 1164/2023 के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वन भूमि को चिन्हित करने, उन पर कब्जा लेने और राजस्व विभाग के कब्जे वाली गैर-वन उद्देश्यों के लिए आवंटित भूमि को वन विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के तहत जिला भर में वन विभाग, राजस्व विभाग कार्य कर रहा है। इस दौरान आदेशों को लागू करने के लिए फील्ड में आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। स्टाफ की कमी सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है। लेकिन इससे निपटने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अलग से योजना बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को शीघ्र लागू करवाए।बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित सभी एसडीएम और डीएफओ मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

10 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

10 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

10 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

12 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

14 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

14 hours ago