Uncategorized

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने भारत से बारबाडोज रवाना हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, यात्रा के पहले पड़ाव में लन्दन पहुँचे।

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

बारबाडोज की राजधानी ब्रिजटाऊन में 5 से 12 अक्तूबर, 2025 तक  आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में बतौर भारतीय प्रतिनिधि भाग लेने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्रि 2:00 बजे नई दिल्ली से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना हुए।  यात्रा के पहले पड़ाव में पठानियां आज प्रात: भारतीय समयानुसार 7:30 बजे लन्दन स्थित हिथ्रो हवाई अड्डे पहुँचे। पठानियां 2 अक्तूबर तक ब्रिटेन की राजधानी लन्दन के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। पठानियां के साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी सम्मेलन में भाग लेने बारबाडोज के लिए रवाना हुए  हैं। कुलदीप पठानियां 3 अक्तूबर, 2025 को प्रात:  8:00 बजे लन्दन से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना होंगे तथा 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान पठानियां सम्मेलन में  आयोजित होने वाले सत्रों में चर्चा के लिए लाए गए विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे तथा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पठानियां भारत के सर्वश्रेष्ठ पीठासीन अधिकारियों में शूमार हैं तथा कई सम्मेलनों  में अपने जोरदार सम्बोधन, जोशिले अन्दाज व बेबाक टिप्पणियों की वजह से अपनी काबलियत का लोहा मनवा चुके हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “प्रोद्योगिकी का लाभ उठाना: डिजिटल परिवर्तनों के माध्यम से लोकतन्त्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन से निपटना” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गम्भीर तथा विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संसद तथा विधान मण्डल के निकट लाना है जिससे जनता और संसद का सम्बन्ध मजबूत होगा और लोकतन्त्र भी सशक्त होगा। कुलदीप पठानियां 5 से 12 अक्तूबर के बीच सम्मेलन में तीन चयनित  विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे। सम्मेलन के दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंजुमन इस्लामिया की फंडिंग पर जांच की मांग को लेकर इंतज़ामिया कमेटी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता), मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी, मोहल्ला हरिपुर नाहन के सदस्यों ने आज जिला…

45 minutes ago

सिरमौर में शिक्षक की गाडी से 10 शीशी नशीले सिरप बरामद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता), सिरमौर में शिक्षक की गाडी से 10 शीशी नशीले सिरप बरामद,…

5 hours ago

सराहाँ से परवाणू के लिए चलने वाली बस सेवा को परिवहन विभाग द्वारा घाटा बताकर बंद कर दिया गया

सराहाँ (अशोक चौहान, संवाददाता),सराहाँ से परवाणू के लिए प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे चलने वाली…

5 hours ago

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू दशहरा की छठी संध्या में समारोह में की शिरकत की।

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर), उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा उत्सव…

9 hours ago

बिलासपुर में बड़ा हादसा — बरठीं के पास भूस्खलन की चपेट में आई बस, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। बिलासपुर // हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच…

22 hours ago

चम्बा के किहार क्षेत्र की किलोड़ पंचायत में आसमानी गिरने से करीब 11 मवेशियों की मौत

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता), चम्बा जिले के किहार क्षेत्र की किलोड़ पंचायत में आसमानी गिरने…

1 day ago