Categories: Uncategorized

किन्नौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 89 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द – उपायुक्त

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहा है, ताकि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया जा सके। इसका उद्देश्य जिला किन्नौर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना है।उपायुक्त ने कहा कि जिला में शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन दौड़ाने, लाल बत्ती तोड़ने, व्यावसायिक वाहनों को ओवरलोड करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने जैसे मामलों में जिला पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 89 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।कल्पा ब्लॉक में 42 लाइसेंस रद्द किए गए, जिनमें 38 ड्रिंक एंड ड्राइव और 04 ओवर स्पीड के मामले शामिल हैं।निचार उपमंडल में ड्रिंक एंड ड्राइव के 22 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 08 लाइसेंस प्रक्रिया में हैं।पूह उपमंडल में कुल 25 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जिनमें 20 ड्रिंक एंड ड्राइव, 01 मोबाइल फोन प्रयोग तथा 04 ओवर स्पीड के मामले हैं।उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की कि विशेषकर शादी के सीज़न को देखते हुए लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं और अपने परिचितों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और किसी भी जान-माल का नुकसान न हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

3 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago