Uncategorized

68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने भारत से बारबाडोज रवाना हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, यात्रा के पहले पड़ाव में लन्दन पहुँचे।

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

बारबाडोज की राजधानी ब्रिजटाऊन में 5 से 12 अक्तूबर, 2025 तक  आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में बतौर भारतीय प्रतिनिधि भाग लेने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां गत रात्रि 2:00 बजे नई दिल्ली से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना हुए।  यात्रा के पहले पड़ाव में पठानियां आज प्रात: भारतीय समयानुसार 7:30 बजे लन्दन स्थित हिथ्रो हवाई अड्डे पहुँचे। पठानियां 2 अक्तूबर तक ब्रिटेन की राजधानी लन्दन के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। पठानियां के साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी सम्मेलन में भाग लेने बारबाडोज के लिए रवाना हुए  हैं। कुलदीप पठानियां 3 अक्तूबर, 2025 को प्रात:  8:00 बजे लन्दन से ब्रिजटाऊन के लिए रवाना होंगे तथा 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान पठानियां सम्मेलन में  आयोजित होने वाले सत्रों में चर्चा के लिए लाए गए विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे तथा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पठानियां भारत के सर्वश्रेष्ठ पीठासीन अधिकारियों में शूमार हैं तथा कई सम्मेलनों  में अपने जोरदार सम्बोधन, जोशिले अन्दाज व बेबाक टिप्पणियों की वजह से अपनी काबलियत का लोहा मनवा चुके हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “प्रोद्योगिकी का लाभ उठाना: डिजिटल परिवर्तनों के माध्यम से लोकतन्त्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन से निपटना” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गम्भीर तथा विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संसद तथा विधान मण्डल के निकट लाना है जिससे जनता और संसद का सम्बन्ध मजबूत होगा और लोकतन्त्र भी सशक्त होगा। कुलदीप पठानियां 5 से 12 अक्तूबर के बीच सम्मेलन में तीन चयनित  विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे। सम्मेलन के दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago