भरमौर (ओपी शर्मा, संवाददाता),
भरमौर बस स्टैंड के समीप एचआरटीसी की बस खराब होने के चलते 2 घंटे जाम लग रहा। यह जाम भरमौर बस स्टैंड से कुछ मीटर दूरी पर लगा जहां पर निगम की बस अचानक खराब हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन 11:00 बजे एच आर टीसी की बस अचानक बीच रास्ते में ही खराब हो गई। जिसके चलते दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कडी मशकत के बाद लोगों ने बाद में धक्का लगाकर बस को साइड में किया जिसके बाद रोड बहाल हो सका। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प रही।गौरतलब है निगम की बसें आए दिन बीच रास्ते में ही हांफ रही है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से बीच रास्ते में ही बसों के खराब होने का सिलसिला जारी है। लोगों ने मांग की है की पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे रोड पर नई बसों को भेजा जाए। पुरानी व खटारा बसें अक्सर बीच रास्ते ही खराब हो जाती है जिसके चलते सवारीयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…