Categories: Uncategorized

किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के 120 पद

 रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के लिए 120 पद निकाले गए हैं।उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों का वेतन 17,500 से 23 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 04 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय भावानगर व 06 अक्तूबर, 2025 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

2 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

19 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

23 hours ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

23 hours ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago