Categories: Uncategorized

ज्वालामुखी दंडवत पहुँच रहे श्रद्धालु, शारदीय नवरात्रो के 6 दिन में चढ़ा 70 लाख का चढ़ावा

जवालामुखी (पंकज शर्मा, संवाददाता),

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रों पर आस्था का अद्भुत स्वरूप देखने को मिल रहा है।  श्रद्धालु दंडवत करते हुए माता के दरबार तक पहुँच रहे हैं और जयकारों के साथ गर्भगृह में दर्शन कर रहे हैं। पंजाब से आए कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर दंडवत करते हुए माता के दरबार में पहुँचे। यह आस्था का नजारा हर किसी को भावविभोर कर रहा है।मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में मंदिर में करीब 70 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जा चुका है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पंक्तिबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में तीन समय का फलाहार लंगर, चिकित्सा कैंप, पीने के पानी और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा गया है। नवरात्रों के सप्तमी अष्ट्मी 29 और 30 सितंबर को भी श्रद्धालु दिन-रात माता के दर्शन कर पाएंगे।पुजारी धीरज शर्मा ने बताया आज नवरात्रो का सातवां दिन है आज माँ के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जाती है और उन्हें भोग प्रसाद लगाया जाता है।मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है और सभी भगत पंक्तिबद्ध दर्शन कर रहे हैँ।शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था और दंडवत दर्शन की परंपरा ने शारदीय नवरात्रों को और भी दिव्य और भव्य बना दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

16 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago