Categories: Uncategorized

कोटखाई: 10वीं की छात्रा ने स्कूल होस्टल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

कोटखाई क्षेत्र के बागी रूट्स कंट्री स्कूल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां होस्टल में रह रही 16 वर्षीय छात्रा ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।मृतक छात्रा की पहचान जसिका पुत्री दीपक कुमार, निवासी गांव व डाकघर उरलाना कलां (51) नजदीक ओंम शांति मंदिर, तहसील मतलोडा, जिला पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। वह क्लास 10वीं की छात्रा थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया गया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह घटना स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े करती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

3 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

21 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago