Categories: Uncategorized

कांगड़ा में रहस्यमयी पत्थरों की बरसात से दहशत, पत्थरों पर लिखे मिले खौफनाक संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

देहरा (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के वार्ड नंबर दो, पनसाल में पिछले एक हफ्ते से रहस्यमयी घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। हर रात अचानक घरों की छतों और आंगनों पर पत्थर बरसते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई पत्थरों पर डरावने संदेश भी लिखे हुए मिल रहे हैं। एक पत्थर पर तो साफ शब्दों में लिखा पाया गया – “एंड गेम बचके रहना, अल्ला हु अकबर।”यह घटनास्थल पूर्व विधायक होशियार सिंह के घर के नजदीक है। उनके घर पर गृह मंत्रालय (MHA) की सुरक्षा के तहत पहले से ही CRPF जवान तैनात हैं, इसके बावजूद पास के 4–5 घरों पर लगातार पत्थरों की बरसात और धमकी भरे संदेश मिलना पूरे क्षेत्र के लिए रहस्य बना हुआ है।स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुराग ढूंढने में जुटी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

22 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago