नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को 216 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने भूपपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान अभियुक्त अभिमन्यु उम्र 36 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी कोटड़ी नाहन, जिला सिरमौर को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 216 ग्राम चरस बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…