Categories: Uncategorized

LIC की नाहन शाखा द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक पाठशाला में की सफाई, बांटे डस्टबिन

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

एलआईसी की नाहन शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अमित टंडन ने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से एलआईसी द्वारा 2 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अलग-अलग स्कूलों मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज अभियान के तहत मॉडल प्राइमरी स्कूल नाहन में सफाई अभियान चलाया गया और यहां स्कूल को एलआईसी की ओर से तीन डस्टबिन और ग्लव्स आदि वितरित किए गए। इसके अलावा ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर नाहन और यशवंत विहार स्थित गायत्री मंदिर में भी डस्टबिन वितरित किए गए। इसके साथ-साथ यहां लोगों को कूड़े के सही निष्पादन को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा जिसमें अन्य स्कूलों और मंदिर आदि में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में LIC नाहन शाखा से पूनम सरिता अमृता, जयश्री, जय सिंह,अश्वनी गोयल अभिषेक शुक्ला और बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

50 minutes ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

52 minutes ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago