Categories: Uncategorized

सेवा ही संगठन भाजपा का सिद्धांत- डॉ. बिंदल

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज भाजपा जिला कार्यालय नाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी रिफार्म देने हेतु धन्यवाद सम्मेलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। डॉ. बिंदल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट कर उनका नमन किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश भर में कई सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे हैं जिसमें रक्तदान, स्वच्छता जैसे सेवा के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर ओर अधिक सक्रियता के साथ काम करने की आवश्यकता है ताकि जनमानस की सही प्रकार से सेवा हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी का यह जीएसटी रिफार्म देश हित में है जिससे व्यापारी वर्ग के साथ आम जन को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस रोजमर्रा की खाने पीने और जरूरत के सामान की दरें घट रही हैं| उन्होने कार्यकर्ताओं से जीएसटी के लाभ के बारे में घर घर तक लोगों जानकारी देने के लिए कहा। डॉ बिंदल ने कहा की सभी कार्यकर्ता आपदा में सतर्क रहें और क्षेत्र में किसी पर भी प्रकार की आपदा आती है तो बिना समय गँवाये मदद करें क्योंकि भाजपा का सिद्धांत सेवा ही संगठन है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने जीएसटी रिफार्म पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया और नरेन्दर मोदी का आभार जताया।

भाजपा एस.सी.मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। भाजपा मण्डल नाहन-धारटी अध्यक्ष संजय पुंडीर, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष माता कटासन मलकीत चौधरी ने इस अवसर पर अपने अपने मण्डलों में बूथ सशक्तिकरण कार्यों और सेवा पखवाड़ा के तहत किये जा रहे सेवा कार्यों पर विस्तार से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।


सम्मेलन अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों के लिए भाजपा के शीर्ष महापुरुष श्यामा प्रसाद मुख़र्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र भी प्रदान किये गए।
इस धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन भाजपा मण्डल नाहन-धारटी, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर और भाजपा मण्डल माता कटासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा, पार्षद और पूर्व पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व शहर के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

1 hour ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

1 day ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

2 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

2 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

2 days ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago