Categories: Uncategorized

कालाअंब में ट्रक के टायर में हवा भरते समय ब्लास्ट होने से 28 वर्षीय युवक की मौत

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गौरव पुत्र स्वर्गीय अमन कुमार निवासी गांव तेही, अर्नोल, यमुनानगर (जगाधरी)  के रूप में हुई है।  मृतक गौरव मैनथापल में अपनी एक पंक्चर की दुकान चलाता था। घटना उस समय हुई जब गौरव अपनी दुकान के बाहर खड़े ट्रक के टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान, अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और टायर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि गौरव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार शाम 6 बजे घटना की पुष्टि करते हुए सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, योगेश रॉल्टा ने बताया कि सूचना मिलते ही काला अंब थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 hour ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

13 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

13 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

4 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

4 days ago