Categories: Uncategorized

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वछता ही सेवा” पखवाड़े -2025 के तहत “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” का आयोजन किया गया और स्वच्छता किट वितरित किये गए।

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23.09.2025 को हिमाचल के सबसे बड़ा गाँव निरमंड में सफाई कर्मचारियों के लिए हेल्पऐज इंडिया तथा नगर पंचायत निरमंड के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त डे केयर सेंटर निरमंड के वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी स्वास्थ्य जाँच की और दवाइयां भी दी गई। स्वास्थ्य जाँच के साथ नगर पंचायत निरमंड एवं रामपुर एचपीएस के 20 सफाई कर्मचारियों के ब्लड टेस्ट (Whole body test) निशुल्क ब्लड टेस्ट (Whole body test), लिपिड प्रोफ़ाइल, सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, विटामिन डी, बी 12, कैल्शियम, टीएफटी, फीवर प्रोफाइल टेस्ट करवाए गए और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ कुल 55 लोगों ने उठाया। इस अवसर पर ई० विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य समाज को सफाई कर्मचारियों के स्वच्छ समाज के निर्माण में उनके महत्वतपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराना है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक, कौशल्या नेगी , अमित वर्मा एवं नगर panchayat के वाइस प्रेसिडेंट श्री विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

20 minutes ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

42 minutes ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

4 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

16 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

16 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago