शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),
राजकीय महाविद्यालय संजौली ने अपने पूर्व छात्रों को वर्तमान विद्यार्थियों के साथ जोड़ने और उनके अनुभवों तथा विशेषज्ञता का लाभ देने के उद्देश्य से एक ‘पूर्व छात्र संघ व्याख्यान शृंखला’ का शुभारंभ किया है। इस शृंखला के पहले व्याख्यान में कॉलेज के पूर्व छात्र और हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक व श्रम आयुक्त डॉ. वीरेंद्र शर्मा (आईएएस) ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों से संवाद किया।डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को अपने जीवन के अनुभवों से अवगत कराया और उन्हें करियर, चुनौतियों का सामना करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया।कॉलेज की प्राचार्या भारती भागड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि यह शृंखला छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी, जिससे उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।सत्र का संचालन डॉ. चंदर वर्मा ने किया। उन्होंने सत्र को व्यवस्थित रूप से संचालित किया और छात्रों को डॉ. शर्मा से प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर से संबंधित कई प्रश्न पूछे। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे और सत्र आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें अन्य प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…