Uncategorized

चंबा के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला में पुलिस की एसआईयू टीम को नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से 10 .13 ग्राम चिट्टा बरामद किया

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

बीती रात तकरीबन 11:00 बजे चंबा के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला में पुलिस की एसआईयू टीम को नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से 10 .13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रात को रुटीन चेकअप के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पठानकोट से चंबा की ओर आ रही एचपी 81 2734 सफेद रंग की महिंद्रा बोलोरो गाड़ी को रोकर तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी में सवार युवक और युवती पुलिस को देखकर घबरा गए और स्थानीय होने का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गहनता से तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे 10.13 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।
आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव व डाकघर ब्रगांल तहसील सलूनी जिला चंबा तथा 23 वर्षीय तमन्ना पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी ब्रंगाल तहसील सलूनी जिला चंबा के रूप में हुई है। एसआईयू टीम द्वारा बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके दोनों और आरोपी नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे । इस मामले की पुष्टि डीएसपी योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह मुहिम और सख्ती से जारी रहेगी।बीती रात तकरीबन 11:00 बजे चंबा के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला में पुलिस की एसआईयू टीम को नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से 10 .13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रात को रुटीन चेकअप के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पठानकोट से चंबा की ओर आ रही एचपी 81 2734 सफेद रंग की महिंद्रा बोलोरो गाड़ी को रोकर तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी में सवार युवक और युवती पुलिस को देखकर घबरा गए और स्थानीय होने का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गहनता से तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे 10.13 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।
आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव व डाकघर ब्रगांल तहसील सलूनी जिला चंबा तथा 23 वर्षीय तमन्ना पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी ब्रंगाल तहसील सलूनी जिला चंबा के रूप में हुई है। एसआईयू टीम द्वारा बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके दोनों और आरोपी नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे । इस मामले की पुष्टि डीएसपी योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह मुहिम और सख्ती से जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

21 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

22 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

23 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

1 day ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 days ago