Uncategorized

“हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर से पारदर्शी और सटीक बिजली बिलिंग की नई पहल”

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

सर्व साधारण को मूचित किया जाता है की नाहन 17 सितम्बर 2025- हिमाचार प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने बोर्ड द्वारा प्रदेश में लगाये जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को आन लाइन व आधुनिक सुविधाओं को अच्छी तरह प्राप्त करने में पूरी तरह सफल मीटर बताया है। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कोई लिमिटेड ने कहा है कि लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर मानय हस्तक्षेप के बिना बिल्कुल सही मीटर रिडिंग प्रदान करने का एक सशक्त साधन है, जिसमें गलती की सम्भावना लगभग असम्भव है। बिजली उपभोक्ताओं द्वारा यह माना जा रहा था है कि कई बार कई कारणों से बिजली रीडिंग गलत आ जाती थी जो अब स्मार्ट मीटर में संभव ही नहीं है। बोर्ड ने बिजली बिलों की रीडिंग के बारे में कई बार उपभोक्ताओं की भ्रांतियों के फलस्वरूप ही स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय उनके हित के अंतर्गत ही लिया है। यह जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने इन मीटर्स को सही बताते हुए कहा कि इस तरह के स्मार्ट मीटर भविष्य में प्री-पेड विकल्प प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने इस बारे में सभी भ्रांतियों को ग़लत बताया है। बोर्ड ने दावा किया है कि स्मार्ट मीटर से जहां डाटा प्राप्त होता है वही उस डाटा का प्रयोग विभित्र उद्‌द्देश्यों के लिए भी आसानी से प्राप्त होता है।अनुराग पराशर ने कहा कि स्मार्ट मीटर गलती नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट मीटर के ठीक डाटा प्राप्ति से विद्युत वितरण क्षेत्र मंठे और अधिक सुधार की गुंजाईश भी रहती है। स्मार्ट मीटर से भविष्य की विद्युत मांग का उचित अनुमान बनाने में भी सहायता मिलती है। यह स्मार्ट मीटर संचार और वितरण में होने वाली हानियों में कमी ला रहा है। इस में वास्तिविक समय विद्युत मीटर रिडिंग कभी भी देखी जा सकती है ,जिससे रीडिंग में होने वाली गलतियाँ कभी भी देखी जा सकती है इस प्रकार के स्मार्ट मीटर बिजली चोरी का पता भी स्वयं ही लगा रहे हैं ,उन्होंने कहा की आजकल हिमाचल में अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा संयत्र लगा रहे हैं जिसमे यही स्मार्ट मीटर लग रहे हैं जिससे अलग से कोई दो मीटर लगाने की आवश्यकता नहीं होती।उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट मीटर के द्वारा ठीक मीटर रिडिंग होने के कारण यह रिडिंग वास्तविक उपयोग के आधार पर आधारित होती है जिससे विलिंग प्रक्रिया में गलतियाँ बिल्कुल नहीं अधिक आसान, सटिक और पारदर्शी हो जाती है।उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की महत्वकांक्षी योजना आर०डी०एस०एस० (संशोधित वितरण क्षेत्र पोजना) के अन्तर्गत लगाए जा रहे है जो प्रदेश में न केवल बिजली बिल की रिडिंग में आने बाली गलतियों को बिलकुल खत्म करेंगे बल्कि तकनीकी रूप से अधिक प्रभावी और आधुनिक होने से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति और अधिक सशक्त बनाने में भी प्रमुख भुमिका निभायेंगे। पराशर ने कहा कि इस मीटर से कुछ भी गलत संभव नहीं है और एक अच्छे बिजली उपभोक्ता को पहले से भी अधिक यह मीटर लाभ देगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

17 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

19 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

19 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

21 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 days ago