Categories: Uncategorized

स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तिथि निर्धारित

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में यह बताते हुए हमे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्टूबर, 2025 (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक आयोजन पहले उनके जन्मदिवस 23 जून, 2025 को प्रस्तावित था, किंतु हिमाचल प्रदेश में आई भीषण वर्षा व प्राकृतिक आपदा तथा राज्य में हुई जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए, ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस महत्त्वपूर्ण समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था। राजा वीरभद्र सिंह जी की परंपरा का सम्मान करते हुए, फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए ₹11 लाख की राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।

अब कांग्रेस उच्च कमान की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से यह आयोजन 13 अक्टूबर, 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा) एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुमत होने पर आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन प्रदेशवासियों, समस्त श्रद्धालुजनों एवं मीडिया को इस ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

4 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago