Categories: Uncategorized

बिलासपुर में एयरो स्पोर्ट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

बिलासपुर (मनदीप राणा, संवाददाता),
जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में बुधवार को एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ी जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिलासपुर जिले में पैराग्लाइडिंग की किसी भी गतिविधि या प्रशिक्षण शिविर शुरू करने से पहले जिला समिति से स्वीकृति लेना जरूरी होगा।

इस समिति के अध्यक्ष डीसी बिलासपुर होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मनाली स्थित पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (अभिमास) के निदेशक, जिला पर्यटन अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, संबंधित एसडीएम और स्थानीय एयरो स्पोर्ट्स संघ के प्रतिनिधि भी सदस्य होंगे।

उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग शिविरों या प्रशिक्षण के दौरान वही पायलट उड़ान भर सकेंगे जिनके पास मान्य लाइसेंस, बीमा और बंधपत्र (बॉन्ड) होंगे और इनकी जांच की जाएगी। हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स विनियमन अधिनियम, 2022 के अनुसार बचाव उपकरण और ग्लाइडरों की जांच भी अनिवार्य होगी।

बैठक में पायलटों से लिए जाने वाले न्यूनतम शुल्क और फीस संरचना पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं को पायलट प्रशिक्षण देने के लिए आगे आएगा। शुरुआती दौर में प्रत्येक बैच से एक-एक पायलट को जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देकर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बिलासपुर के अधिक से अधिक युवा एयरो स्पोर्ट्स से जुड़ें और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलें।

उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक अभिमास संस्थान मनाली द्वारा उन्नत पायलट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 70 पेशेवर पायलट भाग लेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से भी 20 से अधिक पायलट इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही 12 से 15 अक्टूबर तक पुणे की एक संस्था भी बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बिलासपुर को एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित एयरो स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया, जिला पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा अभिमास संस्थान मनाली के प्रभारी गिमौर सिंह, कलूर पैराग्लाइडिंग संघ के अध्यक्ष पुनीत चंदेल तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

4 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago