ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू।
केरल की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है। परिजनों के कुल्लू पहुँचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।पुलिस के अनुसार, मृतका नीनू जैकब (38 वर्ष), पुत्री जैकव, निवासी वर्मिंलगम हाऊस, मुंडकायम डाकघर, कंजीरापल्ली जिला कोल्टयम, केरल की रहने वाली थी। वह पिछले 3-4 दिनों से मणिकर्ण के एक होटल में रह रही थी।बीते दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…
दादागु ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…
(ब्यूरो ,रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…