मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),
पंडोह पुलिस चौकी के तहत आने वाले इलाका शिवाबदार के सुमानाले के तेज बहाव में दो चचेरे भाई बह गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुमा गांव के 15-16 लोग सायर पर्व पर देवता शुकदेव ऋषि थट्टा का आशीवार्द लेने उनके मंदिर गए हुए थे। जब यह लोग वापिस आ रहे थे तो सुमानाले के पास हादसा पेश आ गया। बताया जा रहा है कि इस नाले पर लकड़ियां डालकर अस्थाई पुल बनाए गए थे जो कि अचानक टूट गया और यह दोनों चचेरे भाई नाले के तेज बहाव में बह गए। बाकी लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत प्रभाव से सर्च रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इसमें से एक शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जिसका शव मिला है उसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है जोकि सुमा गांव का रहने वाला है। जबकि मनोहर लाल अभी तक लापता है। यह भी सुमा गांव का ही रहने वाला है। यह दोनों चचेरे भाई थे। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…