Categories: Uncategorized

पंजाहल, कौलवाला भूड़ और हरीपुर खोल में लगेंगे फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटी क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने धौण, पंजाहल, बनेठी, चाकली, निहोग और कौलांवाला भूड़ में जन समस्यायें सुनी। डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली और नुकसान का जायजा भी लिया।डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल में आई आपदा के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा परिवार सदैव आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल पहुंचकर आपदा पीड़ितों का हाल पूछा और उनका दुख साँझा किया। नरेन्दर मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की फौरी आपदा राहत हिमाचल को दी है।डा. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र मे भारी बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्थानीय लोगों से  अपनी फसलों के नुकसान की जानकारी कृषि और राजस्व विभाग को समय पर उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि सरकार से उचित मुआवजा मिल सके।डा. बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में ग्रामीण सड़कें बंद होने पर भी गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं जिससे स्थानीय लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो-तीन महिनों से यहाँ जनजीवन ठप है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सड़कें खोलने की मांग की है।डा. बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश भर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा प्रकल्प चलाये जायेंगे।डा. बिन्दल ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। ये कैंप पंजाहल में 20 सितम्बर, कौलांवालाभूड़ में 21 सितम्बर और हरिपुर खोल में 25 सितम्बर को आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कैंप भाजपा के धारटी मंडल, माता त्रिलोकपुर मंडल और माता कटासन मंडल द्वारा श्री सांई मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल नाहन के सौजन्य से लगाये जा रहे हैं।डा. बिन्दल ने कहा कि भारी बारिश के कारण लगातार आ रही आपदा में ये मैडिल कैंप अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे।
Himachal Darpan

Recent Posts

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 minutes ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago