Uncategorized

सारी गांव में भूस्खलन से भारी तबाही – राहत कार्य तेज़, विधायक शौरी ने उपलब्ध की राहत सामग्री।

बंजार (आशा डोगरा, सब एडिटर),
विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को सैंज घाटी के भूस्खलन प्रभावित सारी गांव का दौरा कर वहाँ की भयावह स्थिति का जायजा लिया। इस वर्ष की भारी बरसात के चलते सारी गांव की जमीन धंसने से पूरी बस्ती उजड़ गई है। कई स्थानों पर भूमि कई मीटर तक धंस चुकी है और नदी से कटाव के कारण पूरी पहाड़ी दरक गई है। परिणामस्वरूप, करीब 60 मकान जमींदोज हो गए हैं।

ग्राम पंचायत तलाड़ा में कुल मिलाकर लगभग 80 मकानों को नुकसान पहुँचा है। प्रभावित ग्रामीण वर्तमान में तंबुओं में रह रहे हैं और गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। विधायक शौरी ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र अब सिंकिंग ज़ोन बन चुका है, जिससे लोगों की आजीविका और सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 122 परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार चरणबद्ध तरीके से राहत पहुँचाई जाएगी।

रविवार प्रातः विधायक सुरेंद्र शौरी स्वयं राहत सामग्री लेकर सारी गांव पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने ग्रामीणों को पुनर्वास कार्यों में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि वे पूरे क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर आवश्यक योजनाओं पर कार्य करेंगे। विधायक शौरी ने कहा “हम संकट की इस घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। प्रशासन व सबंधित विभागों को हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुँचाने के निर्देश किए गए हैं व पुनर्वास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago