Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

पायोनीयर एम्ब्रोयडरी लिमिटेड, काला अम्ब में छात्रों ने सीखी उत्पादन और प्रबंधन की बारीकियाँ

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के कॉमर्स एवं अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों ने 12 सितम्बर 2025 को सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में स्थित पायोनीयर एम्ब्रोयडरी लिमिटेड का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में कुल 22 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को प्रत्यक्ष रूप से उत्पादन प्रक्रिया, कार्य प्रणाली और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रकार का अनुभव छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को और अधिक गहराई प्रदान करता है।इस भ्रमण का आयोजन हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की स्वीकृति से कॉमर्स विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मिल्ला राम चौहान ने किया जो कि छात्रों का नेतृत्व करते हुए पूरे समय उनके साथ रहे। सहायक प्राध्यापक बबीता मेहता भी भ्रमण में सम्मिलित हुईं और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।पायोनीयर एम्ब्रोयडरी लिमिटेड भारत की अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। यह कंपनी पेट्रोलियम अपशिष्ट से उच्च गुणवत्ता वाले धागे का उत्पादन करती है, जिसे विश्व के दो दर्जन से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। कंपनी का वार्षिक कारोबार लगभग 1200 करोड़ रुपये है। पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान के लिए कंपनी को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।भ्रमण के दौरान कंपनी प्रबंधन द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी छात्रों को पुरस्कार और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ प्राप्त कीं और यह अनुभव उनके भविष्य के करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक प्रयास छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ते हैं और उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

13 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

13 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

13 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

14 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

17 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

22 hours ago