नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),
सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ चल रह पुलिस के अभियान में पांवटा साहिब में बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने पंजाब निवासी के कब्जे से 13.175 किलो ग्राम चूरा पोस्त भुक्की बरामद की है। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अंकुश पुत्र परवीन निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उस समय दबोच लिया, जब वह इस भारी मात्रा में भुक्की को पहुंचाने की फिराक में था।डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि लाल ढाग के पास आरोपी अंकुश के कब्जे से 13.175 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…