नाहन(हेमंत चौहान,संवाददाता),
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2025 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की (ग्रेड-ए) खरीद की जाएगी।उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकृत पोर्टल https://hpappp.hp.gov.in 08 सितंबर, 2025 से खुल चुका है। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है।उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 तथा क्षेत्रिय प्रबंधक, हि0प्र0रा0ना0आ0 निगम नाहन के दूरभाष नं0-01702-222258 पर सम्पर्क कर सकते है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…