Uncategorized

गौ माता की सेवा से ही राष्ट्र होगा सुखी: आचार्य सुमित भारद्वाज

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हरिओम गौशाला यशवंतनगर में चल रहे गौ महोत्सव के दौरान व्यास पीठ से आचार्य सुमित भारद्वाज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में माता-पिता की सेवा करना हर संतान का कर्तव्य है। इसी प्रकार गाय को केवल पशु न मानकर ‘माता’ के रूप में पूजना और उसकी सेवा करना भी उतना ही आवश्यक है।आचार्य भारद्वाज ने कहा कि गाय माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। यह अत्यंत खेदजनक है कि भारत जैसी पवित्र सनातन भूमि में, जहाँ स्वयं भगवान ने गोपाल बनकर जन्म लिया, वहीं पर आज गायों का वध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भारत सरकार 26 हजार बूचड़खानों का संचालन कर रही है, जो चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि यदि समाज ने समय रहते गौ संवर्धन के लिए ठोस कदम नहीं उठाए और गाय माता को अपने हृदय में स्थान नहीं दिया, तो समाज को ऐसी त्रासदियों का सामना बार-बार करना पड़ेगा। आचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब गाय भूखी रहती है तो राष्ट्र में अशांति और विपत्ति का वातावरण उत्पन्न होता है। अतः यदि हम सुखी और समृद्ध राष्ट्र की कामना करते हैं तो सबसे पहले हमें गाय को सुखी रखना होगा।उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सभी समाजजन गौशालाओं में सहयोग करें, ताकि गौ माता की उचित देखभाल और संरक्षण संभव हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

9 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago