Categories: Uncategorized

LIC के 69वें स्थापना दिवस को लेकर नाहन शाखा में मनाया जा रहा स्थापना सप्ताह,कई कार्यक्रम किए गए आयोजित

नाहन(संध्या कश्यप),

LIC की नाहन शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने बताया कि 1 सितंबर को LIC का 69 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में नाहन शाखा की ओर से यह पूरा सप्ताह स्थापना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 3 सितंबर को बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जबकि 4 सितंबर को अभिकर्ता दिवस मनाया गया इस मौके पर केक काटकर खुशी जाहिर की गई साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के लिए टैलेंट सर्च प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डांस सिंगिंग मिमिक्री और ड्राइंग कंपटीशन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों में विभाजित की गई थी। कनिष्ठ वर्ग में आयु सीमा 4 से 10 वर्ष थी जबकि वरिष्ठ वर्ग में 11 से 16 वर्ष तक रखी गई थी । इन प्रतियोगिताओं में सरिता, जयश्री और अमृता चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई जिन्होंने निष्पक्ष तौर अपना निर्णय दिया जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में इन प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिकर्ताओं के लिए लकी ड्रा भी निकला गया जिसमें कला चौहान को पहला, आशीष कुमार को दूसरा और सुमित चौहान को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ वहीं इसके अलावा सात अन्य अभिकर्ताओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में सहायक शाखा प्रबंधक विकास अधिकारियों समेत शाखा में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago