Uncategorized

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव कोलर आदर्श सौर गांव चयनित-उपायुक्त

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें 61 लाख 5 हजार पांच सौ पच्चास रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए है जिससे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा है।उपायुक्त ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम को इस योजना के तहत सोलर पावर प्लांट संबधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। उन्होंने हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिला में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। जिसमें 14 पंचायतों में 01 करोड़ 26 लाख 88 हजार छः सौ चौंतीस रूपये से 55 ग्रिड क्नेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी है। तथा इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago