Categories: Uncategorized

उपायुक्त ने जिला में 20 से 26 सितंबर, के मध्य विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश


नाहन (हेमंत चौहान),

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर, 2025 तक एक विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूचियों की प्रतियां जनसाधारण के समक्ष अवलोकन हेतु रखी जाएंगी, ताकि प्रारूप मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच की जा सके तथा और अधिक सटीकता प्राप्त की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी तथा बैठक की तिथि पंचायत सचिव की उपलब्धता के अनुसार ही रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए की बैठक की कार्यवाही प्रतिभागियों के समक्ष तैयार कर अधिकारिक अभिलेख में दर्ज की जाएगी। यदि मतदाता सूचियों के प्रारूप में किसी प्रकार की विसंगतियां पाई जाती हैं, तो बैठक की कार्यवाही में इसका उल्लेख किया जाएगा तथा आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इसमें सुधार किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

6 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

8 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

9 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

9 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago