Categories: Uncategorized

पूरा बंजार विधानसभा क्षेत्र संकट में, हालात व्याकुल करने वाले: शौरी।

कुल्लू (आशा डोगरा),

आज विधानसभा सत्र के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने क्षेत्र की जनता द्वारा झेली जा रही गंभीर समस्याओं को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) सहित सभी ग्रामीण सड़कों पर यातायात पूर्णतः बाधित हो चुका है। इससे न केवल मालवाहक वाहनों का आवागमन ठप हो गया है बल्कि छोटे वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। पूरी बंजार व सैंज घाटी में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हुए एक माह से ऊपर का समय होने को है और अभी भी हालात सुधारने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। क्षेत्र में नेटवर्क भी आंख मिचौली खेल कर परेशानियां बढ़ा रहा है। विधायक शौरी ने सदन को अवगत करवाया कि बागबानों की नकदी फसल सेब खेतों में ही फंस गई है, जो समय पर बाज़ारों तक न पहुँच पाने के कारण भारी आर्थिक नुकसान की ओर बढ़ रही है। क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं, विशेषकर खाद्यान्न व राशन की आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संकट गहराता जा रहा है। दवाइयों व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सीमित हो गई है, जिससे स्थानीय जनमानस को जीवन-यापन कठिन हो रहा है। सेंज से लेकर बंजार तक के सभी दूरस्थ ग्राम पंचायतें इस संकट से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। विधायक शौरी ने क्षेत्र के सारी, बंदल, शराई, शिल्ह, बर्डा गाँवो, बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी व आयुर्वेदिक अस्पताल बजौरा के नदी में बहने व भूस्खलन में जमीदोज होने की चिंता भी जताई व त्वरित पुनर्वास व सरंक्षण की माँग रखी। विधायक ने कहा कि यदि इस स्थिति का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पूरा बंजार और सेंज क्षेत्र गहन मानवीय संकट का सामना करेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि— NH-305 के त्वरित पुनर्निर्माण/पुनःखोलने हेतु विशेष निधि उपलब्ध करवाई जाए और कार्य को प्राथमिकता पर पूरा करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं व दवाइयों की आपूर्ति हेतु वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था की जाए। अति दुर्गम शाकटी मरौड़, मशियार, मझली, घलिंगचा गांवों तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाद्यान्न और दवाइयाँ पहुँचाई जाएँ। स्थिति की निगरानी हेतु उच्च स्तरीय दल को तुरंत प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए भेजा जाए। विधायक शौरी ने सरकार से त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील निर्णय की अपील की ताकि इस आपदा से जूझ रही जनता को शीघ्र राहत मिल सके। विधायक शौरी ने इस सबंध में एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

9 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

10 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

10 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago