Uncategorized

ददाहू अस्पताल प्रकरण : प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),


सिविल अस्पताल ददाहू से अचानक मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को हुए धरना-प्रदर्शन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना रेणुकाजी में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ यातायात बाधित करने व सड़क जाम करने का मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के सामने ददाहू-संगड़ाह व ददाहू-नाहन मार्ग पर जाम लगाया था, जिससे करीब 40–50 मिनट यातायात बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बावजूद जब जाम नहीं खुला तो तहसीलदार ददाहू जय सिंह मौके पर पहुंचे और मरीजों को दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसके बाद जाम खुल पाया।इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य विभाग, मौजूद चिकित्सा अधिकारी, स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि डॉक्टर ने बिना उचित कारण बताए एक साथ 20 से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया और रेफर करने से भी इंकार कर दिया।वहीं डॉक्टरों और तहसीलदार का कहना था कि नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी और अधिकतर मरीजों के ठीक हो जाने की वजह से यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

10 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

10 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

10 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago