Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में भीषण बाढ़ और बादल फटने से हुए नुकसान के बाद, NHAI ने कीरतपुर-मनाली भाग का शुरू किया जीर्णोद्धार

शिमला(विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

मंडी में हाल ही में आई भीषण बाढ़, कुल्लू जिले में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से कीरतपुर-पंडोह-कुल्लू-मनाली कॉरिडोर को हुए नुकसान को देखते हुए, NHAI के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने NHAI मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई और हिमाचल प्रदेश में NH-21 के कीरतपुर-पंडोह-कुल्लू-मनाली खंड पर तत्काल जीर्णोद्धार/सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।जीर्णोद्धार कार्य में कुल्लू-मनाली खंड पर दस स्थान शामिल होंगे जो पूरी तरह से बह गए हैं और पाँच स्थान जो मूसलाधार बारिश/बाढ़ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप NH-21 के माध्यम से पर्यटन नगरी मनाली का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की वैकल्पिक सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, इसलिए केवल हल्के वाहनों को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) मार्ग से होकर भेजा गया है। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात द्वारा उपयोग की जा रही पीडब्ल्यूडी सड़क की तत्काल बहाली और रखरखाव के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) को वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।पहुँच की दुर्गमता को ध्यान में रखते हुए, एनएचएआई द्वारा तत्काल संपर्क बहाल करने के लिए अस्थायी बहाली के उपाय किए जाएँगे। इस उद्देश्य के लिए, तत्काल आवश्यक कार्यों के लिए एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला को पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, एनएचएआई द्वारा साइट पर उपलब्ध रखरखाव ठेकेदार को भी तैनात कर दिया गया है, और राजमार्ग खंड की अस्थायी बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, कीरतपुर-पंडोह-मनाली खंड पर बारिश/बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए अन्य स्थानों की स्थायी बहाली की जाएगी। स्थायी बहाली के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर काम चल रहा है। स्थायी बहाली के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें सुरंगों का निर्माण, ऊँची संरचनाएँ और ढलान स्थिरीकरण शामिल हैं। अल्पकालिक सुधार के लिए एनएचएआई द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन खंडों के दीर्घकालिक समाधान के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं।भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से पहाड़ी क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों को नुकसान पहुँचा है, जिससे परिवहन बाधित हुआ है और स्थानीय समुदाय प्रभावित हुए हैं। एनएचएआई इन संवेदनशील क्षेत्रों में शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने और यात्रा एवं वाणिज्य पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बहाली और सुरक्षा उपायों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

18 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

19 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

22 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

23 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

23 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

23 hours ago