Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में श्री राजीव कपूर ने परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में श्री राजीव कपूर, महाप्रबंधक (विद्युत) ने आज 27 अगस्त, 2025 को परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। जलविद्युत क्षेत्र में ढाई दशक से अधिक का सुदीर्घ अनुभव एवं प्रौद्योगिकीय दक्षता के धनी श्री राजीव कपूर इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को अपने नेतृत्व में नवीन ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मई, 2000 में एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन से ही अपनी सेवायात्रा का शुभारंभ करने वाले श्री राजीव कपूर ने लगभग 4 वर्षों तक अभियांत्रिकी एवं निर्माण विभाग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्पश्चात उन्होंने पीएचईएम, पीएंडसी, एमएमजी जैसे विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया। एनजेएचपीएस में पीएचईएम, एमआईएस एवं पीआईएस विभागों के विभागाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन एवं प्रभावी नेतृत्व क्षमता का परिचय देने के उपरांत, अब उन्हें नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। निश्चित ही श्री राजीव कपूर जी के अनुभवी मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यह परियोजना सफलता के नूतन शिखरों को आलोकित करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago