Uncategorized

सरस्वती पैराडाईज अन्तर्राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल शिमला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अनाडेल के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज पूर्वाहन 10:15 बजे सरस्वती पैराडाईज अन्तर्राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल शिमला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अनाडेल के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे संसदीय प्रणाली, विधान सभा तथा स्पीकर के चुनाव सम्बन्धित कई प्रश्न पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वयं भी छात्रों से लोकतान्त्रिक प्रणाली, संविधान तथा हि०प्र० विधान सभा के इतिहास सम्बन्धी प्रश्न पूछे जिनका छात्रों ने जवाब देने का प्रयास किया।

छात्रों द्वारा संसदीय प्रणाली पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है जिसमें संघ तथा राज्य शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में बहुदलीय प्रणाली प्रचलित है जहाँ पार्टियाँ अपने- अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती हैं तथा जनता मतदान के जरिए उनका चुनाव करती है। विधान सभा सदस्य सदन में आयोजित सत्रों के दौरान अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं को प्रश्नों तथा विभिन्न नियमो के तहत उठाते हैं जिसका सरकार जवाब देती है उसमें कई सदस्य सरकार के जवाब से संतुष्ट होते हैं कई असंतुष्ट भी रहते हैं। पठानियां ने कहा कि हि०प्र० में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। पठानियां ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस दल की सीटों की संख्या 35 या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन करते है। उन्होने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है। उन्होने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह कपर कार्य करते हैं। स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले, सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य, प्रोटेम स्पीकर, चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करता है। फिर, स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उन्हें निर्विरोध स्पीकर चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है।

   विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमन्त्रित भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

9 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

11 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

12 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

12 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago