Categories: Uncategorized

मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो और गुरदासपुर के एक श्रद्धालु की मौत

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो और गुरदासपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। तीनों श्रद्धालुओं की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। तीनों श्रद्धालुओं शवो का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला सुजानपुर 18 वर्षीय अमन रविवार रात कमल कुंड से जिसको रेस्क्यू किया गया था और गौरीकुंड में उसने दम तोड दिया है। ऑक्सीजन की कमी के कारण इस श्रद्धालु की मौत हुई है।वही दूसरे श्रद्धालु की मौत कुगती ट्रैक पर हुई है। उसके शव को माउंट ट्रेनिंग व एनडीआरएफ की टीम द्वारा भरमौर लाया गया । मृतक का नाम 18 वर्षीय रोहित है और वह भी पठानकोट का ही रहने वाला है।मणिमहेश यात्रा में ऑक्सीजन की कमी के चलते पंजाब के निवासी अनमोल गुरदासपुर से जो सोमवार दिन को10:00 बजे धनछो में मौत हो गई है।

घटना की पुष्टि एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कल से ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के लिए कह दिया गया है। इसकी अतिरिक्त पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे कलसूंई जांगी और दुर्गेठी मैं बंद है जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। मणिमहेश जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है। जब तक मौसम में सुधार नहीं होता है यात्रा पर अस्थाई तौर से रोक रहेगी। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के चलते रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगह मणिमहेश यात्री बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग जगह पर यात्रियों के लिए ठहरने व खाने-पीने का बंदोबस्त भी करवाया जा रहा है। प्रशासन ने सभी मणिमहेश आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह जहां पर भी है मौसम के अनुकूल होने तक सुरक्षित स्थानों पर टिके रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

10 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

13 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

13 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

14 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago