Uncategorized

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में इसरो डे पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता)

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में आज इसरो डे के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को दो वर्गों में विभाजित किया गया—जूनियर वर्ग (कक्षा 6वीं से 8वीं) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9वीं व 10वीं)।

जूनियर वर्ग में दस टीमें बनाई गईं, जिनमें साक्षी, दिव्यांश ठाकुर और आराध्या की टीम ने प्रथम स्थान, नव्या, वैभवी और इशांत की टीम ने द्वितीय स्थान तथा अनीषा, सौम्या और ओजस्वी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सात टीमें बनाई गईं। इसमें सुहानी ठाकुर, गौरव, दिव्यांषी और सुहानी शर्मा की टीम प्रथम रही, आदिति, सुजल, नव्या और तन्वीपाल की टीम द्वितीय रही, जबकि कार्तिक कुमार, कार्तिक और नक्षत्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विज्ञान अध्यापिका रीना अग्रवाल ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता पैदा करना है। विज्ञान का सही उपयोग मानव जीवन के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। यह प्राकृतिक दुनिया को समझने का एक व्यवस्थित तरीका है, जो आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान और नई खोजों को बढ़ावा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में धनवीर शर्मा, जितेन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, रीना अग्रवाल, प्रियंका शर्मा, कुसुम शर्मा, हिमांशु चौहान, रवीना सहित विद्यार्थी और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago